सैदपुर के चेयरमैन इशरत अली, फैजगंज के इसरार अहमद भाजपा में शामिल हुए
सपा बनेगी समाप्तवादी पार्टी : दुर्विजय शाक्य
रिपोर्ट विष्णु देव चाडऺक
बदायूं । (यूपी केसरी 24)शुक्रवार को समाजवादी पार्टी को एक और झटका लगा है। दो नगर पंचायत चेयरमैनों ने सपा को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है।
भाजपा का दामन थामने बालों में बिसौली तहसील की नगर पंचायत सैदपुर के चेयरमैन इशरत अली खां और नगर पंचायत फैजगंज बेहटा के चेयरमैन इसरार अहमद शामिल हैं।
भाजपा का दावा है कि यह दोनों अकेले नहीं बल्कि इनके साथ इनकी नगर पंचायतों के सभासद व पूर्व सभासद भी शामिल हैं।वहीं इन चेयरमैनों के समर्थक भी अब भाजपा की राह चल पड़े हैं।
सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्य, वरिष्ठ नेता आशीष गर्ग के नेतृत्व में यह कार्यक्रम मुड़िया धुरेकी में संपन्न हुआ।
इस मौके पर लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य की मौजूदगी में सैदपुर के चेयरमैन इशरत अली, फैजगंज बेहटा के चेयरमैन इसरार अहमद के अलावा बिसौली के पूर्व ब्लाक प्रमुख कुशेंद्र पाठक, सपा के जिला सचिव बेचे सिंह, बिसौली विधानसभा के महासचिव एडवोकेट रवींद्र शर्मा, सपा जिला सचिव सुरेंद्र सिंह सागर, बिसौली रोटरी क्लब के सचिव आलोक गर्ग, अग्रवाल सभा बिसौली के मंत्री पराग अग्रवाल, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सक्सेना, मुंसिफ बार एसोसिएशन के शोभित सक्सेना एडवोकेट ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।
इनके अलावा बिसौली विधानसभा के मदनजुड़ी गांव के प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, भिलौलिया सत्यपुर के प्रधान धर्मवीर शाक्य, साहनपुर प्रधान भगवानदास सागर, पेपल के प्रधान नन्हेंलाल मौर्य, कर्रगांव प्रधान हाकिम सिंह पाल ने भी भाजपा पर भरोसा जताते हुए दुर्वजिय शाक्य को जिताने का संकल्प लिया है।
ये भी हुए लोग हुए शामिल -
__पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदौई आर्येंद्र पाल सिंह, सपा के विधानसभा अध्यक्ष मनोहर सिंह यादव, फैजगंज बेहटा के पूर्व चेयरमैन महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भैरों प्रसाद मौर्य, निहाल मौर्य, पूर्व सभासद प्रभाकर शर्मा, विनीत शर्मा, अनस खां उर्फ बिट्टू, राजू कोरी ने भाजपा ज्वाइन की। साथ ही करनपुर के पूर्व प्रधान राहुल सिंह, चनी के पूर्व प्रधान विपिन शर्मा, साहनपुर के पूर्व प्रधान प्रदीप शर्मा, बिसौली के समाजसेवी धनश्याम माहेश्वरी, नगर पालिका बिसौली के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी वेदप्रकाश आर्य, नरौरी नरौरा के पूर्व प्रधान श्रवललाल. जीतू सागर, जखौरा जौहरपुर के पूर्व प्रधान दयानंद शर्मा, नगर पालिका बिसौली के पूर्व सभासद मितुल वार्ष्णेय, पूर्व सभासद लियाकत खां के अलावा तमाम संभ्रांत लोगों कुश रस्तोगी, विनायक, राकेश गुप्ता, नरेश गुप्ता, ठाकुर अभिलाख सिंह, हरकेश पाल आदि ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है।
इधर नगर पंचायत सैदपुर में डीसीबी चेयरमैन जे.के. सक्सेना, वरिष्ठ नेता जे.पी. सोलंकी के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा हैं। जिसमें अजान सैफी, मुन्ने सैफी, जाकिर सैफी, मनार हुसैन सैफी, अदनान सैफी, सारिक चौधरी, सैफी हसन, बाबू सैफी, रिजवान सैफी, नाजिम सैफी सहित सैकड़ो लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है।
COMMENTS