वीरांगना माता देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती एवं शताब्दी समारोह सरहा वघौली में धूमधाम से मनाया गया।
रिपोर्ट प्रदीप पाल
बदायूँ । (यूपी केसरी 24) आल इंडिया धनगर समाज महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में वीरांगना माता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 299 वीं जयंती एवं शताब्दी समारोह तहसील बिसौली क्षेत्र के गांव सरहा बघौली में बडे ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह पाल जिला प्रभारी बहुजन समाज पार्टी बदायूं , विशिष्ट अतिथि अजय पाल होलकर महा संघ व डॉक्टर सौपाली सिंह पाल रहे मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह पाल ने सर्व प्रथम देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर मूल्यार्णप कर दीप प्रज्जवलित किया समाज के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अर्जुन सिंह पाल ( पूर्व प्रत्याशी ) बिसौली विधानसभा ने वताया विगत वर्षो की भांति शोभा यात्रा निकाली गई महारानी अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को हुआ था। इस वर्ष 31 मई को महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमे सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी रही ।
समिति अध्यक्ष राहुल धनगर,संस्थापक अर्नुन सिंह पाल धनगर,संरक्षक मा० रमेश चन्द्र धनगर,संचालक भूपसिंह धनगर( लाला ) ने कहा कि देवी अहिल्या बाई का जन्म मध्य प्रदेश के जिला इंदौर में 31 मई 1725 को हुआ था। देवी अहिल्या बाई पति खांडेराव होल्कर की मृत्यु के बाद सती होना चाहती थीं। लेकिन ससुर के समझाने पर उन्होंने अपना विचार बदल दिया। 1766 में ससुर मलहार राव की मृत्यु के बाद उन्होंने होल्कर राज्य की बागडोर संभाली और तीस वर्षों तक कुशल राज्य किया। 13 अगस्त 1795 को देवी अहिल्या बाई का स्वर्गवास हो गया। ज्ञानसिंह पाल ने कहा कि देवी अहिल्या बाई उन्होंने अपने शासन काल मे अनेको मंदिर धर्मशालाएं बनबाई न केवल पाल समाज के लिए ही नहीं बल्कि पिछड़ों के लिए भी संघर्ष किया। जिसके लिए वह हमेशा याद की जाती रहेंगी ।
उन्होंने अपने शासक में मुगलों द्वारा तोडें गये मन्दिरों का जीरोद्वार भी कराया था उन्होंने समाज के लोगों से लड़कों के साथ ही अपनी लड़कियों को भी उच्च शिक्षित बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन भूपसिंह धनगर ने किया ।
इस मौके पर ,डॉक्टर सौपाली सिंह पाल,धनगर अजय पाल सिंह होल्कर, पुष्पलता पाल,डॉ एम सी पाल,डॉक्टर तिलक सिंह पाल प्रधान,श्रीपाल प्रधान,मास्टर रमेश चंद धनगर ओमेन्दर पाल सिंह मुकेश धनगर सुरेश चंद धनगर, डॉ मोनू इत्यादि मुख्य रूप से मौजूद रहे कार्य कर्म के अध्यक्ष अर्जुन सिंह पाल संचालन भूप सिंह धनगर, के०के० पाल, प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे ।
COMMENTS